फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tight security arrangements will be in place during Pandit Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Padyatra

सनातन एकता पदयात्रा: त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, बनाए गए आठ जोन और 19 सेक्टर; तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात

Wed, 12 Nov 2025 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

मथुरा में सनातन एकता पदयात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अन्य जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। साथ ही जोन और सेक्टर बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Tight security arrangements will be in place during Pandit Dhirendra Shastri Sanatan Ekta Padyatra
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से शुरू हुई सनातन एकता पदयात्रा बृहस्पतिवार को मथुरा में प्रवेश करेगी। दिल्ली बम विस्फोट के बाद यात्रा की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। मथुरा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच से यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए आठ जोन और 19 सेक्टर बनाए गए हैं। आगरा, अलीगढ़ का पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


सनातन एकता यात्रा कोसीकलां से मथुरा में प्रवेश करेगी। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी बदला गया है। यात्रा के रूट को 8 जोन और 19 सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक जोन में एक एएसपी व सीओ रहेंगे। 
विज्ञापन


त्रिस्तरीय सुरक्षा में पहले घेरे में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे घेरे में आरआरएफ व पीएसी के जवान रहेंगे और तीसरे घेरे में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इस दौैरान भारी वाहनों का प्रवेश यात्रा मार्ग की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। छोटे वाहनों को भी रोक-रोककर गुजारा जाएगा। यात्रा के दौरान यातायात को वन-वे करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता यात्रा के सुरक्षा प्लान पर बैठक करके दिए निर्देश
सनातन एकता पदयात्रा की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए मथुरा पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को जैंत स्थित केडी डेंटल काॅलेज में एसएसपी श्लोक कुमार ने ब्रीफिंग की। बाहर आए पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्थाएं तैयारियों को विस्तार से समझाया। एसएसपी ने रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और हर स्थिति से निपटने की तैयारियों को बारीकी से बताया। सुरक्षा के लिए पहले ही यात्रा मार्ग को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। यह पदयात्रा 13 नवंबर को मथुरा सीमा में प्रवेश करेगी। 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त संपन्न होगी।

यह पुलिस अधिकारी, कर्मचारी रहेंगे तैनात
- अपर पुलिस अधीक्षक- 8
- पुलिस क्षेत्राधिकारी- 22
- पुलिस कांस्टेबल- 3000 हजार
- पीएसी- छह कंपनी पीएसी
- मथुरा, आगरा, अलीगढ़ का पुलिस फोर्स
- आईबी, एलआईयू सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसर

यहां होंगे पड़ाव
13 को दोपहर भोजन व विश्राम, कोटवन बार्डर, सेल्स टैक्स
14 को दोपहर भोजन व विश्राम, वेकमेड इंडस्ट्री के सामने
15 को दोपहर भोजन व विश्राम, यादव हरियाणा ढाबा के पास
16 को भोजन व आशीर्वचन, चारधाम छटीकरा

रात्रि विश्राम स्थल
होडल मंडी
कोसी मंडी
गुप्ता रेजीडेंसी
राधागोविंद जी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed