Mathura: स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को कुचला... दर्दनाक मौत, शव को रखकर लोगों ने काटा हंगामा; पुलिस मौके पर
मथुरा में स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव रखकर लोगों ने हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में तराश मंदिर के सामने शनिवार शाम करीब चार बजे वृंदावन पब्लिक स्कूल की बस ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को छोड़ मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया और हंगामा काटा। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। बस में 22 बच्चे और दो शिक्षक सवार थे, जो कि पैदल ही घर चले गए।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर निवासी तीन वर्षीय सोमेश पिता प्रशांत कुमार और मां बबली के साथ वृंदावन में तराश मंदिर के सामने किराए पर रह रहे नाना बाबूलाल के यहां पिछले शनिवार को आया था। शनिवार शाम वह घर के सामने नाली पर शौच कर रास्ते को पार कर घर की ओर दौड़ा, तभी वहां वृंदावन पब्लिक स्कूल की तेजगति से गुजर रही बस के आगे के पहिया से बच्चा टकराया। जब तक बस रुकती तब तक बच्चे का सिर पीछे की पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- PM Modi Mathura: मीरा के विरह को हेमा ने मंचन में उकेरा, दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
घटना होते ही बच्चे के परिजन और आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को लेकर मां बबली और पिता प्रशांत बस के आगे बैठ गए। करीब दो घंटे हंगामा हुआ। पुलिस ने बस मालिक और चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। जिस बस से दुर्घटना हुई है उसे कब्जे में ले लिया है।
मध्यप्रदेश घर जाने की तैयारी कर रहे थे बच्चे के माता-पिता
मृत बच्चे के पिता प्रशांत ने बताया कि वह पिछले शनिवार को ससुराल आए थे। परिवार के साथ शनिवार देर शाम घर मध्यप्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर जाने वाले थे। उसके लिए घर में बैग में कपड़े रख रहे थे, तभी बच्चा घर के बाहर शौच करने के लिए गया था और यह घटना हो गई। वह एक किसान हैंं।
हमें न्याय चाहिए: नाना
मृत बच्चे के नाना बाबूलाल जो कि राजमिस्त्री हैं ने बताया कि स्कूल बस की गति तेज थी। बच्चा रास्ता पार कर घर की ओर आ रहा था कि वह पहले बस के आगे वाले पहिया से टकराया और फिर पीछे के पहिया के नीचे उसका सिर आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमें न्याय चाहिए। बस चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चे के माता-पिता को मुआवजा दिया जाए।