{"_id":"6887c91d7e7f4458470ff005","slug":"three-roadways-buses-added-for-delhi-and-two-on-kanpur-route-mathura-news-c-369-1-mt11008-133374-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली के लिए तीन और कानपुर रूट पर बढ़ाईं दो रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली के लिए तीन और कानपुर रूट पर बढ़ाईं दो रोडवेज बसें
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और कानपुर मार्ग पर जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। डिपो से कानपुर के लिए दो, तो वहीं दिल्ली रूट पर तीन बसें बढ़ाई गई हैं।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली और कानपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, ऐसे में इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कानपुर के लिए वर्तमान में दो बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा दो बस कानपुर होते हुए लखनऊ के लिए भी शुरू की गई हैं। ऐसे में इन दो शहरों में जाने वाले यात्रियों के लिए ये बसें काफी राहत देंगी। इसी तरह दिल्ली के लिए 8 बसें संचालित हो रही हैं। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बड़ी तो इस रूट पर दो बसें और बढ़ा दी गई हैं।
यात्रियों को रोडवेज बस में सफर करने के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। यात्रियों की तरफ से शिकायत रहती थी कि बसें कम चलने से उनको गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नए बस स्टैंड से 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उस रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी प्रक्रिया चल रही है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम अब यात्रियों को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होने देगा। संवाद