फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three notorious members of the Chutiya and Baler gangs arrested in an encounter.

Mathura News: चुटिया व बालर गैंग के तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three notorious members of the Chutiya and Baler gangs arrested in an encounter.
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर अपराधी। संवाद
मथुरा। पीपल वाले अखाड़ा के पहलवानों के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में चुटिया व बालर गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन तमंचे समेत एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंगलवार शाम को पीपल वाले अखाड़ा के पहलवानों ने कैलाश नगर अमरनाथ स्कूल के निकट निवासी अभिषेक की पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने पटलवार करने की साजिश रची। अभिषेक ने अपने दोस्त कोतवाली के जन्मभूमि लिंक रोड निवासी राहुल और जैंत के नगला घिसा निवासी विजय को अखाड़े के पास बुला लिया। भनक लगने पर पुलिस ने तीनों को वहीं पर घेर लिया। खुद को घिरता देख तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके तीनों को पकड़ लिया, लेकिन गोली किसी के नहीं लगी। कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि अभिषेक, राहुल और विजय तीनों शातिर आरोपी हैं। इन पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरानथानेदार विनोद बाबू मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed