फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three New Roads to be Built at a Cost of 5 Crore

Mathura News: पांच करोड़ की लागत से बनेंगी तीन नई सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three New Roads to be Built at a Cost of 5 Crore
चौमुहां (मथुरा)। विधान परिषद सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह के प्रस्ताव पर मथुरा में तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इन तीनों परियोजनाओं के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के बनने से गोवर्धन क्षेत्र के दर्जनों गांवों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य ने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि उनके क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों की स्थिति बेहद खराब है। जनहित को देखते हुए विधानसभा गोवर्धन के गांव राल में नाले से लेकर गांव बढ़ौता तक करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क, गांव अन्याैर बाईपास से राजस्थान सीमा (पूंछरी का लौटा) तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क और गांव लोरियापट्टी पाली डूंगरा मुख्य मार्ग से नगला जीवन तक करीब 1100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। ठा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उनकी प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed