फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three more found corona infected, active case 14

Mathura News: तीन और मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 14

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three more found corona infected, active case 14
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 3 संक्रमित मिले। अब जिले में 14 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद में कोविड गाइडलाइन जारी कर दी है।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 24 घंटे के अंदर तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला सौंख रोड निवासी है। एक पुरुष कन्हैया कुंज सदर निवासी हैं। जबकि तीसरे संक्रमित व्यक्ति महोली रोड स्थित आशापुरी काॅलोनी के रहने वाले हैं। तीनों के संक्रमित मिलने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर भेजी गई। संक्रमितों को होम सैनिटाइज किया गया। उनके परिजनों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। साथ ही उन्हें आवश्यक हिदायतें दी गईं। अप्रैल माह में अब तक 16 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से दो डॉक्टर भी शामिल हैं। फिलहाल जिले में 14 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed