फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three localities, including the posh area of ??the city, were immersed in darkness for 12 hours

12 घंटे शहर का पॉश इलाके समेत तीन मोहल्ले अंधकार में डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three localities, including the posh area of ??the city, were immersed in darkness for 12 hours
मथुरा। शहर का पॉश इलाका डैंपियर नगर, के अलावा वनखंडी और झींगुरपुरा में रविवार रात अंधकार में डूबा रहा। बापू बाल मंदिर के पास अंडरग्राउंड केबिल कट जाने से यह मुसीबत शहर के १८०० घरों ने झेली। रात ८ बजे की खराब हुई बिजली सोमवार की सुबह ८:३० बजे दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत महसूस की। रातभर बिजली न मिलने से परेशान लोगों के फोन विद्युत अफसरों के मोबाइलों पर घनघनाते रहे, पर कोई उचित जवाब न मिलने पर लोगों ने जमकर कोसा।
विज्ञापन

कैंट बिजलीघर से शहर के पॉश इलाके डैंपियर नगर, वनखंडी और झींगुरपुरा को बिजली की सप्लाई होती है। रविवार की रात ८ बजे बिजली गई तो लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। इन लोगों ने कई-कई बार विद्युत अफसरों को फोन किए, पर मजाल है कि कोई भी अफसर मोबाइल अटेंड कर ले। जवाब न मिलने से परेशान लोगों ने जमकर विद्युत अफसरों को कोसा।
विज्ञापन

डैंपियर नगर निवासी भुवन भूषण कमल का कहना है कि वास्तव में पूर्व उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के रहते हुए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त थी। उनके न रहने से अब विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। अघोषित बिजली कटौती के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। पूर्व सभासद राजपाल रॉकी का कहना है कि विद्युत अफसरों की मनमानी का खामियाजा जनता भुगत रही है। जब मन में आता है बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत अफसरों पर कोई अंकुश नहीं है। एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि आधा फॉल्ट तो रात तीन बजे दुरुस्त कर लिया गया था। उसके बाद सोमवार की सुबह ८:३० बजे तक पूरी आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed