{"_id":"6197ba8a71df81657e6a0680","slug":"three-girls-died-due-to-the-collapse-of-the-soil-in-the-elephant-mathura-news-mtr508822077","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथिया में मिट्टी के ढाह गिरने से तीन बालिकाएं दवीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथिया में मिट्टी के ढाह गिरने से तीन बालिकाएं दवीं
विज्ञापन
गोवर्धन। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव हाथिया में बृहस्पतिवार को मिट्टी की ढाए में दबी एक बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बरसाना के गांव हाथिया निवासी कृष्णा (8) रिहाना (12) दिलशाना (13) अपने घरों से जंगल में खेलने निकल गईं थी। जंगल में मिट्टी के टीले के नीचे खेल रही थीं, उसी दौरान मिट्टी की ढाह उनके ऊपर गिर गई। तीनों बालिका इसमें दब गईं। जानकारी लगते ही खेतों में काम कर रहे किसान घटना स्थल की ओर दौड़े। किसानों ने राहत कार्य करते हुए रिहाना, दिलशाना को समय रहते बचा लिया। कृष्णा को मिट्टी से निकालने में देरी हो गई।
काफी देर बाद कृष्णा को निकाल कर गोवर्धन सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन सीएचसी में बरसाना अस्पताल की 108 एंबुलेंस बालिका कृष्णा को लेकर पहुंची थी। उसके पेट व मुंह पर गंभीर चोट थीं, यहां से जिला अस्पताल रेफर किया था। उसने वहां दम दौड़ दिया है। संवाद