फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three friends who went to bathe in the Ganges drowned in the river, people saved two, one died

गंगा स्नान के लिए गए तीन दोस्त नदी में डूबे, लोगों ने दो को बचाया, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Three friends who went to bathe in the Ganges drowned in the river, people saved two, one died
नौहझील (मथुरा)। गंगा दशहरा पर्व पर नौहझील से गंगा स्नान करने गए 6 दोस्तों में से तीन युवक डूब गए। शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने दो को बाहर निकाल लिया, जबकि एक पानी में डूब गया। दूसरे दिन शुक्रवार को गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कस्बा नौहझील निवासी छह दोस्त ईश्वर, बंटी, भिक्कल, संजू, योगेश व श्यामवीर गंगा दशहरा पर्व पर सुबह घर से गंगा स्नान के लिए कलकत्ती घाट गए थे। यहां नहाते समय तीन युवक भिक्कल, बंटी व ईश्वर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने भिक्कल व बंटी को किसी तरह बाहर निकाला। ईश्वर चंद (30) गहरे पानी में चला गया और काफी देर तक नहीं मिला तो वहां मौजूद उसके साथियों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल नौहझील फोन कर पूरे मामले से ईश्वर चंद के परिवारीजनों को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुला लिया। ईश्वर की तलाश में गोताखोर जुट गए और दूसरे दिन शव को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना परिवार के लोगों को मिलते ही परिवार में चीख-पुकार व कोहराम मच गया। कस्बे के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। जहां राजघाट के गोतखोरों की टीम युवक की तलाश करने में लगी हुई थी। शव मिलने पर परिजन अपनी इच्छा से बिना किसी कार्रवाही के शव को गांव लेकर आ गए। शाम को गमगीन माहौल में ईश्वर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था ईश्वर
किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे ईश्वर चंद कुशवाह की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। 30 वर्षीय ईश्वर के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका है। बूढ़ी मां है। घर में अन्य दो भाई हैं, उनमें से एक छोटी सी परचून की दुकान चलाता है। दूसरा सब्जी मंडी के सामने कचौड़ी जलेबी की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed