{"_id":"64e5087ad06458d534095c84","slug":"three-friends-drowned-in-barsanas-suryakund-two-died-mathura-news-c-29-1-mtr1019-123664-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना के सूर्यकुंड में तीन दोस्त डूबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना के सूर्यकुंड में तीन दोस्त डूबे, दो की मौत
Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। बरसाना थाना क्षेत्र के भरना खुर्द स्थित सूर्यकुंड में सोमवार शाम नहाने गए तीन दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एक किशोर को बचा लिया।
शाम करीब साढ़े पांच बजे अर्जुन (15) पुत्र वीरेंद्र, मनीष (15) पुत्र लक्ष्मण और इन्हीं का हमउम्र सियाराम पुत्र विष्णु निवासीगण पेलखू, बरसाना भरना खुर्द के सूर्यकुंड में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। सियाराम के चिल्लाने पर आसपास के लोग आनन फानन कुंड में कूंदे। सियाराम को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन अर्जुन और मनीष की मौत हो गई।
मनीष के पिता लक्ष्मण ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। अर्जुन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने बताया कि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। एक को मौके पर ही मौजूद लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
बंगाली घाट पर यमुना में दो बालक डूबे, एक लापता
कोतवाली इलाके के बंगाली घाट पर मंगलवार दोपहर दो बालक यमुना में स्नान के दौरान डूब गए। अनतापड़ा निवासी पिंटू उर्फ विशाल (11) पुत्र भरत और उसका साथी मानव दोपहर 12 बजे बंगाली घाट पर स्नान करने गए थे। इस दौरान यमुना में डूबने लगे। वहीं मौजूद नाविक मानव को बाहर निकाल लिया, पिंटू पानी के बहाव में बह गया।