फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three dozen people questioned

Mathura News: तीन दर्जन लोगों से पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three dozen people questioned
वृंदावन। संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत की घटना जहां पुलिस एक एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है, वहीं आश्रम में भी सख्ती नजर आ रही है। संत प्रेमानंद महाराज यमुना विहार गुंज में हैं, लेकिन केलिकुंज मे घटना के बाद सख्ती का माहौल है। गली में लोगों को बेवजह खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। आश्रम से जुडे़ सूत्र बताते हैं कि जल्द ही दीक्षित परिकरों के लिए के लिए नए नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

संत के शिष्य रसिक दुलारीशरण की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने अब तक तीस से अधिक लोगों से पूछताछ की है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की खुद समझ नहीं आ रहा है कि दुलारीशरण ने ऐसा क्यों किया, आत्महत्या करने से पहले उसने अपने प्राइवेट पार्ट को क्यों काटा। परिजन की बातों पर गौर किया जाए तो आश्रम के जिम्मेदारों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। मृतक के भाई मनीष और जीजा सोनू ने कहा कि संत के आश्रम के जिम्मेदारों ने उन्हें धोखे में रखा। ऑटो चालक से जब उन्होंने बात कराई तो उन्होंने कह दिया कि सीधे आश्रम लेकर आ जाओ। वह आश्रम पहुंचे, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज से उनका संपर्क नहीं हो पाया। उनके शिष्य कर दर्दनाक मौत के बावजूद महाराज आश्रम में अन्य लोगों से तो मिल रहे थे, लेकिन मृतक के परिजनों से बात करना जरूरी नहीं समझा। उन्हें तो यह सब साजिश लग रही है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करे तो रहस्य खुल सकेगा। सीओ सदर संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed