{"_id":"c3e267b88b66bf998e056a092bc2a20f","slug":"three-died-in-an-accident-on-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर में तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर में तीन मरे
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 पर आगरा की ओर से नोएडा जा रही वोल्वो बस में पीछे से आ रही इटावा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों बसों में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया गया कि वोल्वो बस लखनऊ से सवारी लेकर नोएडा जा रही थी। मंगलवार तड़के दो बजे माइल स्टोन 97 गांव जनकपुर के निकट वोल्वो में पीछे से आ रही इटावा रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे में शाहरुख (20) पुत्र मुस्ताक निवासी 131 रामगढ़ रोड मक्का कालोनी फीरोजाबाद की मौत हो गई।
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि शाहरुख चूड़ियों का व्यापार करता था। वह फीरोजाबाद से दिल्ली चूड़ी ले कर जा रहा था। उसे रात करीब 11 बजे रोडवेज बस में बैठाया था। दूसरा मृतक योगेंद्र (32) पुत्र गया प्रसाद निवासी चौबिया थाना इटावा निवासी थे। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दोनों बसों में बैठे दो दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए। इनमें अखिल तिवारी, उमेश दत्त तिवारी निवासी शेरपुर इटावा, अश्वनी कुमार राजोरिया सैफई, नेत्रपाल यादव सैफई, सुुशीला देवी पत्नी नंदकिशोर ग्राम गढ़ी कन्नौज, जीतू पुत्र दीप सिंह निवासी मंथरा औरैया, सुशांत गुप्ता पुत्र हरीप्रकाश गुप्ता आजाद रोड भरथना इटावा, मनोरमा पत्नी बबलू गांव अयाना भरथना इटावा, सुनीता देवी, जगराम लक्ष्मणपुर औरैया, पिंटू पुत्र श्योराज सिंह नगला माना औरेया, जगराम पुत्र परमलाल लक्ष्मणपुर औरैया शामिल हैं। घायलाें में नौ लोगों की हालत गंभीर है। मृतक शाहरुख के चाचा यूसुफ खान ने थाना मांट में वोल्वो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।