फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused arrested for circulating obscene videos of women.

Mathura News: महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
सार

वृंदावन पुलिस ने युवतियों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के तीन आरोपियों को दबोच लिया है। 

विज्ञापन
Three accused arrested for circulating obscene videos of women.
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी पुलिस हिरासत में।

विस्तार

युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं, जिनमें अश्लील वीडियो मिली हैं। है।
विज्ञापन


सीओ सदर ने बताया कि केशीघाट निवासी प्रिंस ठाकुर उर्फ प्रिंस केशीघाट पर चाय-नाश्ते की दुकान है। यह प्रसिद्ध मंदिर में सेवादार भी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई में कॉल सेंटर में काम करने वाले दो दोस्त महाराष्ट्र के ठाणे बदलापुर निवासी राहुल किरणदास राठौर एवं पंजाब के जालंधर निवासी पवन 31 दिसंबर 2025 को वृंदावन घूमने आए थे। केशी घाट पर दोनों दोस्त प्रिंस से मिले। कई दिनों तक दुकान पर आने जाने से हुई दोस्ती के बीच प्रिंस ने दोनों युवकों को उसके द्वारा लड़कियों एवं महिलाओं की बनाई वीडियो दिखाई।
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर ने लड़कियों एवं महिलाओं को ब्लैकमेल करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम हासिल करने की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर पीड़ित लड़कियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सनसनी फैला दी। इनमें से एक पीड़ित लड़की ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी प्रिंस ठाकुर के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि तीन युवकों से वह दो मोबाइल बरामद किए हैं, जिनसे युवकों ने सोशल मीडिया पर निजी वीडियो व फोटो वायरल किए थे। इस मामले में इनके बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वीडियो वायरल करने के एवज में कितनी रकम कहां से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed