फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thousands of victims of fraud protested

Mathura News: ठगी के शिकार हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thousands of victims of fraud protested
फरह में राजमार्ग पर प्रदर्शन करते लोग
फरह। चिटफंड कंपनियों में डूबी धनराशि मिलने की उम्मीद में 20 राज्यों से आए हजारों पीड़ितों ने गांव शहजादपुर स्थित कल्पतरु मॉल की बिल्डिंग के पास धरना-प्रदर्शन किया। ये सभी बड्स एक्ट कानून-2019 के तहत केंद्र सरकार से चिडफंड कंपनियों द्वारा लोगों से ठगे रुपये वापस दिलाने की मांग कर रहे थे। धनराशि नहीं मिलने पर संसद भवन घेरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी, पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक समेत 20 राज्यों से बसों में भरकर आए हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही आगरा-दिल्ली राजमार्ग के किनारे जमा हो गये। उनकी मांग थी कि भुगतान की गारंटी के अधिकारी कानून अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत प्रत्येक पीड़ित निवेशक की जमाराशि का 2 से 3 गुना भुगतान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। दर्जनों चिटफंड कंपनियों द्वारा हड़पी करीब 50 हजार करोड़ की रकम को वापस दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में पारित कानून का पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन


ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष सूरजपाल राघव ने प्रधानमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि चिट फंड कंपनियों पर कार्रवाई के नाम पर केंद्र सरकार कई साल से चुप बैठी है। तहसील अध्यक्ष महीपाल ने कहा कि सरकार का यह रवैया कई सालों से पीड़ितों को परेशान कर रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर यातायात सुचारू कराने में जुटा रहा। नायब तहसीलदार पंकज यादव, सीओ श्वेता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed