फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thousands of devotees thronged to visit Thakur Banke Bihari Lal on Ekadashi in Mathura

Shri Banke Bhari Temple: एकादशी पर बांके बिहारी ने फूल बंगले में दिए दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 16 Apr 2023 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 10:15 PM IST
सार

Shri Banke Bhari Temple: वृंदावन में एकादशी पर बांके बिहारी ने फूल बंगले में दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन को लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
Thousands of devotees thronged to visit Thakur Banke Bihari Lal on Ekadashi in Mathura
ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। हालांकि जो भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा था। वैसा नहीं था, लेकिन अन्य दिनों के अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी। विद्यापीठ चौराहे पर लोहे के गेट और बैरिकेडिंग लगाने के बावजूद मंदिर की गलियां श्रद्धालुओं से अटी रहीं।
विज्ञापन


एकादशी से ठाकुर बांके बिहारी महाराज का भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है। विभिन्न प्रकार के फूलों से सजे बंगले के बीच विराजे बांकेबिहारी की मनोहारी झांकी आकर्षित लग रही थी। सुबह दर्शन करने के लिए श्रद्धालु साढ़े छह बजे से उमड़ने लगे। पट खुलने के बाद जैसे-जैसे दिन बीता वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी। 
विज्ञापन

आराध्य की झलक पाकर कृतार्थ हुए भक्त

दोपहर तक मंदिर क्षेत्र की गलियों में लाइनें लग गईं। विद्यापीठ चौराहा और जुगलघाट पर भीड़ नियंत्रण के लिए लगे लोहे के गेटों एवं नई बैरिकेडिंग लगाए जाने के बावजूद मंदिर के आसपास की गलियों में भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच कई बच्चे और महिलाएं मंदिर के गेट तक पहुंचीं और आराध्य की झलक पाकर कृतार्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की लापरवाही बन सकती है मुसीबत

शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर मार्ग में लगाई गई बैरिकेडिंग में गाय के घुस आने से बड़ा हादसा होने से टला, वहीं रविवार को विद्यापीठ चौराहे पर लगे गेट के अंदर गाय घुस आई। गाय के घुस आने से भीड़ में अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे। इससे नगर निगम प्रशासन की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed