{"_id":"6581f244e7e13d41b403cd55","slug":"those-who-cut-atm-in-kashipur-are-on-the-radar-of-police-mathura-news-c-369-1-mt11005-5699-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: काशीपुर में एटीएम काटने वाल पुलिस के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: काशीपुर में एटीएम काटने वाल पुलिस के रडार पर
विज्ञापन
मथुरा। उत्तराखंड के काशीपुर में रामनगर रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम को काटने की वारदात को अंजाम देने वाले मथुरा पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में पीएनबी के एटीएम को काटने में विफल रहे गैंग ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। कार के रंग-रूप के कारण यह आशंका जताई गई है।
15 दिसंबर की रात औरंगाबाद इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगे एटीएम को रात पौने तीन बजे करीब एक स्कार्पियो सवारों ने काटने का प्रयास किया था। मगर, उसी समय चेतक कर्मी गश्त लगाते हुए पहुंचे। कार को खड़ी देख पुलिस को शक हुआ। रोक-टोक की तो बदमाश भाग गए। पुलिस तभी से उनकी तलाश में जुटी है।
वारदात-दर-वारदात, फिर भी सजग नहीं जिम्मेदार
शहर में 100 से अधिक एटीएम अलग-अलग इलाकों में हैं। कुछेक को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं हैं। कई एटीएम की केबिन में अंदर और बाहर की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे तक खराब हैं। मंगलवार रात काशीपुर की घटना के बाद मथुरा के एटीएम पर सुरक्षा का हाल देखा तो पॉश इलाके डेंपियर नगर में बीओबी के एटीएम, सौंख अड्डा पर पीएनबी, कोतवाली रोड पर एचडीएफसी, होली गेट पर यूनियन बैंक के एटीएम कैबिन पर कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस कर रही पुराने अपराधी चिह्नित
सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही रात में कोहरा छाने लगा है। ऐसे में एटीएम की सुरक्षा पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गई है। बैंक अपने स्तर से सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने कई बार बैंक अधिकारियों से पत्राचार भी किया है। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एटीएम वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। एसएसपी ने बताया कि पूर्व में एटीएम चोरी, लूट की वारदात में शामिल रहे अपराधियों के सत्यापन को भी थानावार अभियान शुरू किया गया है।