फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaitra Navratri 2024 date puja shubh muhurat vrat and tithi

Chaitra Navratri 2024 Date: चैत्र नवरात्र कब से हो रहे शुरू 8 या 9 अप्रैल?  बन रहे ये शुभ संयोग

Fri, 05 Apr 2024 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2024: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र शुरू होते हैं। इस साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि में नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से हो रही है। पहले दिन घटस्थापना के साथ पूरे नौ दिन मां दुर्गा की 9 शक्तियों की पूजा होती है।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 date puja shubh muhurat vrat and tithi
मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से आरंभ हो रहे हैं। इस बार चैत्र नवरात्र पर 30 साल बाद अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग और अश्विनी नक्षत्र का सुंदर संयोग बन रहा है। इस वर्ष माता घोड़े की सवारी पर आ रही हैं।
विज्ञापन


नवरात्र में 9 दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस बार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि इस चैत्र नवरात्र में बन रहे सर्वार्थ और अमृत सिद्ध योग की उपासना अक्षय फल देने वाली है। घट स्थापना 9 अप्रैल को सुबह 6:02 से लेकर 10:16 बजे तक और सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 बजे तक करना विशेष लाभदायक है। इस वर्ष माता की सवारी घोड़ा है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आलोक ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र पर 30 साल बाद अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश योग और अश्विनी नक्षत्र का सुंदर संयोग बनेगा। उस दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:32 बजे से प्रारंभ होगा। इसके अलावा चैत्र नवरात्र के पहले दिन रेवती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 7:32 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से अश्विनी नक्षत्र सुबह 7:32 बजे से अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 5:06 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य शरद ने बताया कि इसके अलावा चैत्र नवरात्र के पहले दिन चंद्रमा मीन राशि में सुबह 7:32 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से मेष राशि में विद्यमान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हो अश्विनी नक्षत्र तो बनता है अमृत सिद्धि योग
ज्योतिषाचार्य आलोक ने बताया कि यदि मंगलवार को अश्विनी नक्षत्र हो तो वह अमृत सिद्ध योग बनाता है। इस बार के नवरात्र में अश्विनी नक्षत्र के दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है। जिस दौरान सूर्य का मीन राशि में प्रवेश भी होगा ऐसा संयोग 30 साल बाद बन रहा है जो बहुत शुभ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed