{"_id":"6ac3762c63cd05a2bc03cf80","slug":"third-video-before-rasik-dulari-s-death-surfaces-blood-stains-seen-on-dhoti-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसिक दुलारी की मौत से पहले का तीसरा वीडियो: धोती पर खून के निशान, सीढ़ियों से जाते दिखे; जांच के सवाल बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसिक दुलारी की मौत से पहले का तीसरा वीडियो: धोती पर खून के निशान, सीढ़ियों से जाते दिखे; जांच के सवाल बढ़े
Mon, 05 Oct 2026 03:34 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धोती पर खून के निशान के साथ सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों को लेकर जांच के सवाल और गहरे हो गए हैं।
विज्ञापन
रसिक दुलारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है। इसमें रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो ने उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों को लेकर जांच के सवाल और बढ़ा दिए हैं।
रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दो दिन बाद उनका चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया था। इसके बाद दूसरे वीडियो में वह छत की बाउंड्री पर बैठे और करीब छह सेकेंड बाद फर्श पर लेटते दिखे। फिर अचानक उठकर छलांग लगा देते हैं। पुलिस अब तक आश्रम से जुड़े 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।