{"_id":"67044548b324a80fe50d1bc4","slug":"thieves-targeted-a-locked-house-in-farah-mathura-news-c-369-1-mt11002-119157-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया परिवार, पीछे से हो गया ये कांड...सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया परिवार, पीछे से हो गया ये कांड...सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Tue, 08 Oct 2024 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:10 PM IST
सार
फरह कस्बे में एक परिवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया हुआ है। वे लोग लौटकर भी नहीं आ पाए, तब तक घर के ताले टूटने की सूचना मिल गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
मथुरा। फरह में मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के फरह कस्बा में एक बंद मकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले गए। चोर कितना सामान लेकर गए हैं यह परिवार के आने के बाद ही जानकारी होगी। मकान स्वामी परिवार के साथ जयपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए हैं।
फरह के मोहल्ला शाही सराय में झामिन उर्फ छोटे परिवार के साथ जयपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। उनके बड़े भाई आमीन ने बताया कि चोर रात को ताले तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़ा और उसके अंदर रखी नकदी तथा जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद पूरे घर का अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिया।
सोमवार की सुबह जब वह जागे और भाई के घर का ताला टूटा देखा तो भौंचक्के रह गए। अंदर गए तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और छोटे भाई झामिन को दी। सूचना मिलने के बाद वह यहां आने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि चोर कितना सामान लेकर गए हैं यह तो उसके छोटे भाई के आने के बाद ही पता चलेगा। इधर, पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि अभी परिवार जयपुर से लौटा नहीं है। परिवार के लोगों से बात हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।