फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thieves cut wires from the 33 KVA line under construction

Mathura News: निर्माणाधीन 33 केवीए लाइन से तार काट ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut wires from the 33 KVA line under construction
कोसीकलां (मथुरा)। चोर खंभे पर लगे 33 केवीए लाइन के तार को काटकर चुरा ले गए। चोरी गए तार की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी जा रही है, लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपीएसआईडीसी कोटवन 132 केवीए बिजलीघर से गांच खरौट होते हुए 33 केवीए बिजलीघर तक लाइन डाली जा रही है। 33 केवीए लाइन पर काम चलने से यह अभी चालू नहीं की गई है। तार चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों में हडकंप मच गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि चोर करीब 1500 मीटर तार चोरी कर ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये आंकी जा रही है। वहीं अधिकारियों का कहना था कि चोर करीब 400 मीटर तार चुरा ले गए हैं। चार दिन बीतने के बाद ठेकेदार ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है, जबकि जेई संजय गोला ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रिपोर्ट लिखाने की कार्रवाई की जा रही है। तार चोरी होने के बाद लाइन को चालू करा दिया गया है। तार चोरी होने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। पुलिस तार चोरी होने की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed