फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thieves Climb Tree to Enter Army Man's House Steal Jewellery Worth 50 Lakh

मथुरा में बड़ी चोरी: फौजी के घर में पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर, तोड़ दी तिजोरी; 50 लाख का माल ले उड़े

Fri, 25 Sep 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

मथुरा की अलकापुरी कॉलोनी में सेना के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गई। चोर पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे, झीने का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और तिजोरी का ताला तोड़कर सामान ले गए।

 

विज्ञापन
Thieves Climb Tree to Enter Army Man's House Steal Jewellery Worth 50 Lakh
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी में सेना के एक जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने बुधवार रात घर में घुसकर तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस को दी तहरीर में अनुसार, अनिल रावत सेना में सेवारत हैं। उनकी पोस्टिंग बाड़मेर से तमिलनाडु स्थित एनसीसी में हुई है। इसलिए अनिल परिवार को अलकापुरी में शिफ्ट कर रहे थे। बुधवार को पूरा परिवार सामान घर में रखने के बाद थक कर बैठक वाले कमरे में ही सो गया। अनिल के पिता रामशरण ने बताया कि वह लोग रात को करीब 11:00 बजे सोए थे। इसके बाद चोर झीने के रास्ते लॉबी में दाखिल हुए और कमरे में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर सोने की चूड़ियां, हार, मंगलसूत्र, दो चेन, अंगूठियां, पेंडल और कानों के आभूषण ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा चांदी की चेन, पायल, बिछिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण भी चोरी हुए। चोर करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी ले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:00 बजे तिजोरी का ताला टूटा देखकर परिजन ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीओ ने बताया कि सामने के मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा था, लेकिन उसमें चोर नहीं दिखे हैं। अन्य सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है वारदात
पुलिस को अंदेशा है कि चोर पीछे वाले मकान के सामने खड़े पेड़ों के सहारे चढ़े और छत से होकर अनिल के मकान की छत पर पहुंचे। यहां जहां झीने पर सरियों की जाली वाला दरवाजा लगा हुआ था। चारों ने आसानी से हाथ डालकर कुंडी को खोल लिया और मकान के अंदर प्रवेश कर गए। वहीं, पीड़ित ने बताया कि 2023 में बराबर के मकान में दो बार चोरी की वारदात हुई थी। तीसरी बार चोरी करते समय लोगों ने चारों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। उस समय पूछताछ में चोरों ने बताया था कि वह पेड़ के जरिये ही मकान में दाखिल हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed