फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thieves broke into five flats at Braj Highway Residency and stole valuables worth lakhs of rupees.

Mathura News: ब्रज हाईवे रेजीडेंसी के पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों का माल किया साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into five flats at Braj Highway Residency and stole valuables worth lakhs of rupees.
ब्रज रेजिडेंसी में चोरी करने पहुंचे चोर सीसीटीवी में हुए कैद।
मथुरा। हाईवे स्थित ब्रज हाईवे रेजीडेंसी में शनिवार की रात को चोरों ने पांच बंद फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान साफ कर ले गए। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतूत रिकॉर्ड हो गई। वह बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

सोसाइटी में 84 फ्लैट्स हैं। यहां के निवासियों ने बताया कि शनिवार की रात को चोरों ने सोसाइटी में प्रवेश करके इंदिरा कामले, राधिका माहेश्वरी, मीनू पांडेय और किशोर खंडेलवाल के फ्लैटों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर लाखों का कीमती सामान साफ कर दिए। यह सभी निवासी अपने घरों पर नहीं थे। चोरों ने दूसरे फ्लैटों की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी थीं। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सोसाइटी में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में भी चोरों की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग की जांच की। यहां के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में यह चोरी की पांचवीं घटना है। इसके पहले की घटनाओं का भी खुलासा नहीं हो सका है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed