{"_id":"68d19f3219665a97780d8c85","slug":"they-replaced-genuine-parts-with-counterfeit-ones-and-supplied-them-to-customers-mathura-news-c-29-1-mtr1013-458769-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: असली पार्ट्स निकाल ग्राहकों को नकली कर दिए सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: असली पार्ट्स निकाल ग्राहकों को नकली कर दिए सप्लाई
विज्ञापन
फरह। फ्लिपकार्ट के फरह सेंटर के हेड ने अपनी ही कंपनी को 57 लाख रुपये का चूना लगा दिया। वह लोगों द्वारा मंगाए मोबाइल फोन और कम्प्यूटर के असली पार्ट्स को बदलकर नकली पार्ट्स पैक करके ग्राहकों को भेज देता था। इसे बाद ग्राहक उन पार्ट्स को वापस कर देते थे। पार्सल रिटर्न के एवज में कंपनी को भी ग्राहकों के रुपये वापस करने पड़ते थे।
फ्लिपकार्ट के जिला मैनेजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि फरह सेंटर के हेड अलीगढ़ निवासी अरुण कुमार ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। मोबाइल फोन और कम्प्यूटर के 167 बाक्स में से असली सामान निकाल कर ग्राहकों को नकली सामान पार्सल कर दिया। नकली सामान मिलने पर ग्राहकों ने उसे कंपनी को वापस कर दिया। यह खेल कई महीनों से चल रहा था।
कंपनी अब तक फरह क्षेत्र में 57 लाख रुपये का रिफंड नकली पार्ट्स के एवज में ग्राहकों को वापस कर चुकी है। इधर कंपनी ने अपने स्तर से मामले की जांच कराई तो मामला खुल गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि राकेश कुमार शर्मा की तहरीर पर अरुण कुमार और उसके साथियों के विरुद्ध धोखाधडी का मामला थाना फरह में दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।