फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be relief from the problem of waterlogging

Mathura News: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, नालों की होगी मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from the problem of waterlogging
मथुरा। एमवीडीए ने गुलमोहर सोसाइटी से गोवर्धन चौराहे तक जलभराव की समस्या खत्म करने की कवायद की है। एमवीडीए ने सोसाइटी के पास बने नालों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। निर्माण कार्य के लिए शासन से दो करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रज के धार्मिक स्थलों पर को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत एमवीडीए दो करोड़ की लागत से राधा गुलमोहर सोसाइटी से गोवर्धन चौराहे तक नाले की मरम्मत कराने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण कराएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया है कि इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed