फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be no power cuts on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नहीं होगी बिजली कटौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There will be no power cuts on Shri Krishna Janmashtami
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। 14 अगस्त को रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक आपूर्ति में कोई कटौती नहीं होगी। इसके लिए विद्युत निगम ने कमर कस ली है। किसी भी फॉल्ट या अन्य समस्या के लिए निरंतर कंट्रोल रूम भी संचालित रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार तीन दिन बिजली कटौती नहीं की जाएगी। 17 अगस्त को रात 12 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा। इस दौरान लाइनों में आने वाले फाॅल्ट व अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए विद्युत निगम की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी। शिकायतों के साथ ही टीम की निगरानी के लिए कैंट स्थित कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा, जिसमें तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ही एक कंट्रोल रूम विद्युत निगम ने स्थापित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता ने टैंक चौराहे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाली विद्युत लाइनें, बॉक्स और पोल देखे। सभी पर विद्युत निगम द्वारा पहले ही प्लास्टिक लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed