फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be no cash problem on Holi

Mathura News: होली पर नहीं होगी नकदी की दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
There will be no cash problem on Holi
मथुरा। बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। होली पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कैश की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए त्योहार की छुट्टियों से पहले ही बुधवार को सभी एटीएम कैश से फुल कर दिए जाएंगे। इसके लिए कैश डालने वाली एजेंसियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक रोहित टंडन ने बताया कि सामान्य दिनों से होली पर दोगुने लोग बाहर से नौकरी करके त्योहार मनाने घर पर आते हैं। ऐसे में इन लोगों को कैश के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए जिले के 315 एटीएम में 12 मार्च को नकदी डाली जाएगी। साथ ही बैंकों ने डिजिटल भुगतान व ऑनलाइन सेवाओं को भी बेहतर रखने की व्यवस्था की है, जिससे किसी को परेशानी नहीं हो। बैंकों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह त्योहार से पहले एटीएम को दुरुस्त करा लें, जिससे त्योहार पर लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन


मार्च में नौ दिन अवकाश

बैंक अधिकारियों ने बताया कि मार्च में बैंकों में 9 अवकाश हैं। दो मार्च रविवार, आठ मार्च दूसरा शनिवार, नौ मार्च को रविवार, 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को धुलेंडी, 16 मार्च को रविवार पड़ रहा है। 22 मार्च को चौथा शनिवार, 23 मार्च को रविवार और 30 मार्च रविवार का अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed