फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There will be more than 500 marriages in two days, there will be a break on 23 February

दो दिन में ५०० से ज्यादा होंगी शादियां, 23 फरवरी को लगेगा ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be more than 500 marriages in two days, there will be a break on 23 February
मथुरा। शुक्रवार और शनिवार को शादियों की धूम रहेगी। एक अनुमान के मुताबिक ५०० से ज्यादा शादियां होंगी। इन दो दिनों के लिए शहर के सभी होटल-मैरिज होम फुल हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को भी शादियां हुईं। इनके बाद २३ फरवरी से देव गुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं। इसी के साथ शादी विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन

पिछले एक माह से शादी समारोह के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इस बार सहालग अच्छे होने के कारण खूब शादियां हो रही हैं। शादियों के कारण जाम रहेगा। बृहस्पतिवार को भी शादियों के आयोजन हुए, लेकिन शुक्रवार और शनिवार शादियों के धूम देखते ही बनेगी।
विज्ञापन

होटल और मैरिज होम बुक हो चुके हैं। इन दो दिनों के दौरान ५०० से ज्यादा जोडे़ शादी के बंधन में बंधेंगे। लोगों ने स्थानों के अभाव में सार्वजनिक स्थलों पर भी शादी समारोह के आयोजन की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 23 फरवरी की रात 2१:40 बजे देवताओं के गुरु बृहस्पति अस्त हो रहे हैं। इसके चलते विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार, ग्रह प्रवेश, वधू प्रवेश, चौल मुंडन आदि मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।
25 मार्च को रात १०:44 बजे बृहस्पति उदित होंगे, लेकिन मीन राशि पर सूर्य होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेंगे। इनकी शुरूआत 14 अप्रैल के बाद ही होगी। हालांकि 2 अप्रैल के उपरांत केवल ब्राह्मण कुमारों के यज्ञोपवीत संस्कार के मुहूर्त बना रहेगा।
दो दिन तगड़ा सहालग
बसेरा के मालिक प्रवीन कालरा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार का तगड़ा सहालग है। इस दौरान बड़ी संख्या में शादी समारोहों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए सभी होटल और मैरिज फुल हैं। कई मैरिज होम के मालिक प्रमोद गर्ग कसेरे का कहना है कि आगामी दो दिन बड़े सहालग हैं।

सड़कों पर रहेगा जाम, हो जाएं सावधान
शुक्रवार और शनिवार को शहर की सड़कों पर जाम के आसार हैं। शादी समारोह की अधिकता होने के कारण जगह-जगह जाम लग सकता है। मसानी तिराहा से गोकुल रेस्टोरेंट की ओर जाने वाले मार्ग पर सबसे अधिक होटल और मैरिज होम होने के कारण यहां अक्सर जाम के हालत बनते हैं। यही स्थित शहरी क्षेत्र में होलीगेट के आसपास बनती है। भूतेश्वर रोड और कृष्णा नगर, डैंपियर नगर के विभिन्न मार्गों पर भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed