फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was darkness all around, then the light was seen in the city of Kanha.

Mathura News: चहुंओर छाया अंधेरा तब कान्हा की नगरी में दिखी रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was darkness all around, then the light was seen in the city of Kanha.
चौमुहां (मथुरा)। पहले पति नहीं रहे, फिर बेटा दुनिया से चला गया। एक मात्र बची बेटी का भी तलाक हो गया। दुखों का पहाड़ तो तब और टूटा जब दबंगों ने कोठी पर कब्जा कर दोनों मां-बेटी को बेघर कर दिया। सामान भी बेच डाला। हर जगह फरियाद लगाई पर किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


दुनिया में चहुंओर अंधेरा देख, उन्हे कान्हा की नगरी में रोशनी नजर आई। दोनों कृष्ण भक्ति में लीन हैं। इस उम्मीद में कि ऊपर वाले के यहां देर है अंधेर नहीं। उसी के यहां से उन्हें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


यह दर्द भरी कहानी है पंजाब के फिरोजपुर जिले के माल रोड निवासी डाॅ. नीलम नंदराज एवं उनकी बेटी डाॅ. जागृति की। दोनों फिलहाल जैंत स्थित अनंतम सिटी में कृष्णभक्ति में लीन हैं। डाॅ नीलम ने बताया कि उनके पति डाॅ. धर्मपाल कुरुक्षेत्र में एक महाविद्यालय में प्राचार्य व शिक्षक संघ के प्रदेश प्रधान रहे हैं। वह स्वयं स्वयं भी सलाहकार रहीं। तैनाती के दौरान सन् 1996 में बीमारी के चलते उनके पति नहीं रहे। उनका एक मात्र बेटा अंकुर भी सन 2010 में दुनिया से चल बसा। इकलौती बची शिक्षक बेटी जागृति का तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. नीलम ने आरोप लगाया कि खाई गांव के एक व्यक्ति ने उनसे 250 वर्ग गज जमीन का बैनामा कराया। इसका पूरा पैसा नहीं दिया। जो चेक दिए वे बांउस हो गए। बची हुई 250 वर्ग गज की कोठी पर जबरन कब्जा कर लिया है ताला तोड़कर घर में रखा लाखों का सामान बेच दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम, एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। मुसीबत देख रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया। सन 2019 में कोविड से पहले मां-बेटी कान्हा की चौखट पर आ पहुंचीं। डलिया में ठाकुरजी को बैठाकर उन्हे सब कुछ मान लिया है। उनकी सेवा, दर्शन ही जीवन की दिनचर्या बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed