{"_id":"637f73f2a2dc8b59ed19407d","slug":"there-was-a-plan-to-burn-ayushi-s-dead-body-in-deoria-mathura-news-mtr526396982","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushi Murder Case: आयुषी के शव को देवरिया में फूंकने की थी योजना, इस वजह से एक्सप्रेस-वे पर फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayushi Murder Case: आयुषी के शव को देवरिया में फूंकने की थी योजना, इस वजह से एक्सप्रेस-वे पर फेंकी लाश
Fri, 25 Nov 2022 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
राजेश भाटिया, मथुरा
राजेश भाटिया, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
आयुषी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुषी की हत्या के बाद शव को देवरिया ले जाकर फूंकने का प्लान था। चेकिंग के डर से यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 108 की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान राया के पास झाड़ियों में खून से लथपथ ट्रॉली बैग में रखे शव फेंक दिया गया। आरोपी माता-पिता से पुलिस पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है।
आयुषी के हत्यारोपी माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
करीब 11 घंटे तक शव को एक कमरे में रखे रखा। तड़के नितेश और उनकी पत्नी ब्रजबाला शव को ट्रॉली बैग में पैक करने के बाद देवरिया के लिए निकले। देवरिया में ही शव को फूंकने का प्लान था पर लंबी दूरी और चेकिंग के डर से यमुना एक्सप्रेसवे के पास ट्रॉली बैग को फेंक दिया गया। थाना राया के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि पूछताछ में नितेश ने इस प्लान के बारे में बताया था पर चेकिंग के डर से इसमें कामयाब नहीं हो सका। दंपती का प्लान था कि गांव जाकर बता देंगे कि बेटी का एक्सीडेंट हो गया था।
आयुषी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ जांच को भेजे खून के सैंपल
आयुषी हत्याकांड में दिल्ली में घर से फॉरेंसिक टीम ने एकत्रित किए खून के सैंपल के अलावा मृतका के कपड़े, ट्रॉली बैग, पोंछा और अन्य सैंपलों को एफएसएल लखनऊ के लिए राया पुलिस ने जांच को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनकी रिपोर्ट जांच में शामिल करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुषी की हत्या का आरोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी एक बार भी नहीं गई थी ससुराल
राजस्थान के भरतपुर निवासी छत्रपाल ने दिल्ली की आयुषी से 13 अक्तूबर 2021 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इससे छत्रपाल के परिजन बेखबर थे। आयुषी हत्याकांड का राज खुलने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। वहीं आयुषी के परिजन इस शादी के पक्ष में नहीं थे। शादी के बाद एक भी बार आयुषी अपनी ससुराल नहीं गई। आरोप है कि हत्याकांड के 10 दिन पूर्व आयुषी की मां ने छत्रपाल को फोन करके कहा था कि बेटी से बात मत करना। वह तुम्हारी वजह से परेशान रहती है। छत्रपाल के पिता भारतीय सेना में रहे है। दिल्ली में छत्रपाल के दोस्त की गर्लफ्रेंड है। उसी के माध्यम से छत्रपाल और आयुषी की मुलाकात हुई। करीब 4 साल पहले दोनों ने अपने नंबर एक-दूसरे को दिए तो रोज मुलाकात होने लगी। फोन पर हुई बातचीत में छत्रपाल काफी व्यथित था। अपने को डिप्रेशन में बताने वाले छत्रपाल ने 13 अक्तूबर को शादी होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
आयुषी का आई कार्ड
- फोटो : अमर उजाला