फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was a jam in Dharamnagari throughout the day, devotees were troubled

Mathura News: धर्मनगरी में दिनभर लगा रहा जाम, श्रद्धालु हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
There was a jam in Dharamnagari throughout the day, devotees were troubled
वृंदावन। बैकुंठ एकादशी पर शुक्रवार को दिनभर नगर जाम से जूझता रहा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चुंगी चौराहा से लेकर अटल्ला चुंगी तक एक किलोमीटर लंबा जमा लगा। वहीं नगर के तिराहे-चौराहे और प्रवेश मार्गों पर दिनभर जाम लगने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एकादशी पर देशभर से नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात के कोई इंतजाम नहीं किए गए। सैकड़ों बाहरी वाहनों को नगर के सभी प्रवेश मार्गों से प्रवेश दिया गया। नगर के मार्गों के दोनों ओर वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। वहीं परिक्रमा के कारण अटल्ला चुंगी चौराहा और परिक्रमा मार्ग में दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इसके अलावा चुंगी चौराहा से लेकर अटल्ला चुंगी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मी भी तिराहे-चौराहों से नदारद रहे। घंटों लगे जाम को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद दिनभर जाम लगा रहा। वहीं वनखंडी चौराहा, अनाज मंडी, विद्यापीठ चौराहा, किशोरपुरा तिराहा, हरिनिकुंज चौराहा, गांधी मार्ग, वनखंडी तिराहा पर लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि यातायात व्यवस्था और जाम न लगने देने के लिए पुलिस बल लगाया गया। जहां जाम लगा वहां उसे खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed