फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was a huge crowd of passengers on Govardhan route.

Mathura News: गोवर्धन रूट पर रही यात्रियों की भारी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd of passengers on Govardhan route.
मथुरा। गोवर्धन पूजा के मद्देनजर मंगलवार को गोवर्धन रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। नए बस अड्डे से गोवर्धन के लिए करीब 90 बसों का संचालन किया गया। इनमें लगभग साढ़े चार हजार यात्रियों ने सफर किया। बुधवार को भाई दूज के मद्देनजर भी बसों का अतिरिक्त इंतजाम करने के साथ ही नजदीकी जनपदों के लिए फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मद्देनजर नए बस अड्डे पर अतिरिक्त बसों के संचालन का इंतजाम किया गया था। नए बस अड्डे के साथ गोवर्धन चौराहे से भी काफी संख्या में यात्रियों ने रोडवेज की बस में सफर किया है। बसों में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ रही। सभी बसें पूरी तरह भरने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

यात्री सुविधा को देखते हुए हर 20 मिनट में बसें उपलब्ध रही हैं। सबसे ज्यादा भीड़ गोवर्धन चौराहे पर रही। इसे देखते हुए रोडवेज के अधिकारी खुद चौराहे पर पहुंचे और बसों के संचालन की व्यवस्था देखी। एआरएम ने शर्मा ने बताया कि बुधवार को भाई दूज और यम द्वितीया के मद्देनजर बसों के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। आगरा, हाथरस, अलीगढ़ के बीत अतिरिक्त बसें लगाईं हैं और फेरे भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed