फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There was a flood in Mathura in 2023, dozens of houses were destroyed

Mathura News: मथुरा में 2023 में आई थी बाढ़, धराशायी हो गए थे दर्जनों मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
There was a flood in Mathura in 2023, dozens of houses were destroyed
गोकुल ठकुरानी  घाट के ऊपर पहुंचा पानी
मथुरा। इसी तरह यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ने से 2023 में मथुरा में बाढ़ आ गई थी। सैकड़ों मकान डूब गए थे और कई मकान धराशायी भी हो गए थे। साथ ही करीब पांच हजार हेक्टेयर से अधिक फसल डूब गई थी।
विज्ञापन

मथुरा सदर के मांट, छाता, महावन में करीब चार-चार फीट पानी भर गया था। वहीं राजपुर, जयसिंहपुरा, मथुरा, बांगर और औरंगाबाद खादर गांव में भी यही हाल था। मांट के दौलतपुर, फिरोजपुर सहित अन्य चार गांवों के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। इसके अलावा महावन, नौहझील, शेरगढ़ और छाता में भी हालात बिगड़ गए थे। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोगों के घर तक डूब गए थे। इस दौरान कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। वृंदावन और यमुना खादर में कई मकान धराशायी हो गए थे। लोगों के घरों में करीब 10 दिन तक पानी भरा रहा था। प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शरण दी थी। उस समय एनडीआरएफ और पीएसी ने मोर्चा संभाला था। ऐसे हालात खतरे के निशान 166.00 से अधिक जलस्तर पर बने थे।
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास काटी थी बिजली

शहर के होलीगेट क्षेत्र के आसपास, द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीबांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर कई फीट पानी भर गया था। चीरघाट पर मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालु नाव में बैठकर पहुंचे थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 10 हजार से अधिक मकानों की बिजली काट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed