{"_id":"6887c997d95f4c1b280a54aa","slug":"there-was-a-dispute-between-two-parties-over-installing-shivling-on-the-platform-mathura-news-c-369-1-mt11009-133425-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित करने पर दो पक्षों में हुआ विवाद
विज्ञापन
मथुरा। शिवलिंग पर पूजा करते ग्रामीण।
- फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव में चबूतरे पर शिवलिंग की स्थापना करने पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।
फरह थाना क्षेत्र के गांव बलरई में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। कुछ युवकों ने खेत में पड़ी शिवलिंग को गांव में बने चबूतरे पर स्थापित कर दिया। इसके बाद सोमवार को लोगों ने वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यह बात गांव के कुछ लोगों को नागवार गुजरी। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। देखते-देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और जमकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
ग्राम प्रधान मोहित चौधरी ने बताया कि चबूतरा की जमीन ग्राम समाज की है। दूसरा पक्ष वहां बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही गांव के अन्य लोगों ने वहां शिवलिंग स्थापित कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया फिलहाल मामला शांत करा दिया है। अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।