फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no problem that cannot be solved: Premananda Maharaj

कोई समस्या ऐसी नहीं, जिसका समाधान न हो : प्रेमानंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is no problem that cannot be solved: Premananda Maharaj
गिरिराज परिक्रमा करते संत प्रेमानन्द महाराज। 
गोवर्धन। संत प्रेमानंद महाराज गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे। बुधवार को गोवर्धन परिक्रमा की तथा पूंछरी के राजस्थान बार्डर पर परिक्रमा को विश्राम देकर लौट गए। बुधवार को परिक्रमा में शामिल महिलाओं, वृद्धों, युवाओं और बच्चों की भीड़ गिरिराज महाराज के जयघोष करती रही।
विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। परिक्रमा के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने आन्यौर स्थित गोविंदकुंड पर राधानाम का जाप किया। वे प्रतिदिन तीन परिक्रमा करने वाले संत चेतन बाबा से मिले और भक्ति पर चर्चा की। उन्होंने कहा की कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं, जिसको समस्या न हो। कोई समस्या ऐसी नहीं, जिसका समाधान न हो। समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं और समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं। समस्या में खोए रहने के बजाय सकारात्मक सोचने और समाधान पर ध्यान देने की जरूरत है। करीब तीन घंटे उन्होंने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में व्यतीत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed