फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is no difference between devotee and God: Phooldol Maharaj

भक्त और भगवान में कोई भेद नहीं : फूलडोल महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is no difference between devotee and God: Phooldol Maharaj
मथुरा। भक्तमाली के चित्रपट पर माल्यार्पण करते संतजन।  - फोटो : mathura
वृंदावन। जानकी भवन में आयोजित ब्रज के मूर्धन्य संत पं. जगन्नाथ प्रसाद भक्तमाली के 41वें प्रिया–प्रियतम मिलन महोत्सव के दूसरे दिन संत विद्वत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कई संतों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि भक्त और भगवान में कोई भेद नहीं होता। भक्तमाली जी और गोविंद एक ही भाव के प्रतीक थे। भक्त का स्मरण ही भगवान का स्मरण है। उन्होंने कहा कि पूज्य भक्तमाली जी भगवान के भाव स्वरूप थे, जिनकी वाणी, साधना और जीवन में प्रभु का प्रत्यक्ष वास था।
विज्ञापन


भानुदेव आचार्य ने कहा कि भक्तमाली जी की आंखों से भक्ति की भागीरथी प्रवाहित होती थी और उनकी हर श्वास प्रभु का भजन थी। डॉ. अच्युत लाल भट्ट ने उन्हें संत समाज का परम श्रद्धेय बताया। डॉ. राम कृपाल भक्तमाली चित्रकूटी ने भी विचार रखे। महंत अमर दास और ब्रज बिहारी दास महाराज ने उन्हें भक्ति के सुमेरु पर्वत की संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नंद कुमार शास्त्री ने कहा कि उनके दर्शन से ही आत्मा को शांति मिलती थी, उनकी वाणी में अमृत था। राजू भैया व मुकेश मोहन शास्त्री ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के समन्वय की भूमिका राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा व संजय शर्मा ने निभाई। संयोजन डॉ. अनुप शर्मा ने किया। आभार पंडित रसिक शर्मा ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed