फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Theft of lakhs from a locked house in broad daylight in Baldevpuri Colony

Mathura News: बल्देवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े बंद मकान से लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from a locked house in broad daylight in Baldevpuri Colony
मथुरा। शहर कोतवाली के महोली रोड स्थित बल्देवपुरी कॉलोनी में रविवार को दिनदहाड़े एक बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। परिवार वाले शादी समारोह में गए थे। लौटने पर ताले टूटे देख और अलमारी से नकदी, जेवरात गायब देख होश उड़ गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


किशोर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी बल्देवपुरी, महोली रोड ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार सुबह 10 बजे करीब परिवार के साथ घर में ताला लगाकर लगन सगाई में गए थे। जब दोपहर एक से डेढ़ के बीच में लौटकर आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। बेड पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी गायब थी। मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी गई। पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय पार्षद राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों से जल्द चोरी के खुलासे की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed