फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Theft from auto showroom: Old servant turned out to be thief along with his partner stole goods worth 14 lakhs

ऑटो शोरूम से चोरी: पुराना नौकर निकला चोर, साथी संग मिलकर 14 लाख का माल उड़ाया; पुलिस ने दबोचा

Fri, 25 Oct 2024 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 12:11 PM IST
सार

 गोवर्धन चौराहा स्थित माया ऑटो शोरूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोर कोई और नहीं बल्कि शोरूम का पुराना कर्मचारी ही निकली। उसने साथी के साथ मिलकर शोरूम से 14 लाख रुपये का माल उड़ाया था। 
 

विज्ञापन
Theft from auto showroom: Old servant turned out to be thief along with his partner stole goods worth 14 lakhs
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा स्थित माया ऑटो शोरूम में 21 सितंबर की रात को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को माल समेत गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की तलाश है। पुलिस ने ऑटो शोरूम से चोरी हुए ऑटो और 14 लाख रुपये कीमत के ऑटो पार्ट्स भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


शोरूम से हुई थी 14 लाख की चोरी
21 सितंबर को थाना हाइवे में गुरुकृपा काॅलोनी निवासी रमेश चंद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र अशोक कुमार के ऑटो शोरूम का ताला तोड़कर चोर एक ऑटो और 14 लाख रुपये के ऑटो पार्ट्स चोरी कर ले गए हैं। घटना के समय उनका पुत्र अशोक कुमार बेंगलुरु गया था और शोरूम की जिम्मेदारी मैनेजर निरंजन के पास थी। 21 सितंबर को वह ताला लगाकर गए, लेकिन सुबह आए तो ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: ठेकेदार के घर डकैती करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई मुठभेड़; सोने के कुंडल और नकदी भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपी
आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो युवक ऑटो में ऑटो पार्ट्स ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने चोर की पहचान कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि चोर शोरूम में पांच साल पहले नौकरी करने वाला खामनी निवासी महावीर सिंह निकला। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे बुधवार रात को रोमेक्स स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed