फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The wife dodged the police and took the prisoner away on a scooter.

Mathura News: पुलिस को चकमा देकर बंदी को स्कूटी पर बैठाकर भगा ले गई पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The wife dodged the police and took the prisoner away on a scooter.
- मथुरा पुलिस कुख्यात बदमाश अनिल उर्फ टिंकल को पेशी के लिए पलवल ले गई थी
विज्ञापन

- मंगलवार शाम का मामला, एसएसपी ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
- तीनों पुलिसकर्मियों पर होडल थाने में कार्य में लापरवाही का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज संवाद
मथुरा। जिला कारागार से मंगलवार को पलवल कोर्ट में पेशी पर ले जाए गए शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल को उसकी पत्नी होडल में पुलिस को चकमा देकर अपनी स्कूटी पर भगा ले गई। एसएसपी के आदेश पर तीनों पुलिसकर्मियों पर होडल थाने में कार्य में लापरवाही व अपराधी को पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अनिल और उसकी पत्नी पर भी केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
अनिल उर्फ टिंकल पुत्र हरवीर सिंह निवासी भिडूकी, हसनपुर, पलवल (हरियाणा) 16 अप्रैल 2023 से मथुरा जिला कारागार में धोखाधड़ी के मामले में निरुद्ध था। उसके खिलाफ जानलेवा हमले जैसे सात अन्य संगीन मुकदमे भी दर्ज हैं। मंगलवार को एक मुकदमे में उसकी पलवल सेशन कोर्ट में पेशी नियत थी। सुबह करीब 10 बजे मथुरा पुलिस लाइन में तैनात हेडकांस्टेबल ज्ञान सिंह, कांस्टेबल विवेकानंद और दिलीप अपराधी अनिल उर्फ टिंकल को पलवल लेकर गए। पेशी के बाद तीनों पुलिसकर्मी अनिल को पलवल से होडल तक टेंपो में लेकर आए। टेंपो चालक ने होडल थाने के पास उन्हें उतार दिया।
विज्ञापन

पत्नी से होटल में मिलने की इच्छा जताई
पुलिसकर्मी वापस मथुरा आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अनिल की पत्नी स्कूटी लेकर वहां पहुंची। अनिल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह सामने ही स्थित होटल के कमरे में पत्नी से मुलाकात करना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने इसकी अनुमति दे दी और होटल के बाहर खड़े गए। अनिल और उसकी पत्नी शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में घुसे। घंटे भर बाद दोनों तेजी से होटल से बाहर निकले। अनिल की पत्नी ने स्कूटी चालू की और पति को बैठाकर फरार हो गई। पुलिसकर्मियों ने उनके पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। देर शाम तीनों पुलिसकर्मी मथुरा पुलिस लाइन पहुंचे। आरआई राधेश्याम को पूरा प्रकरण बताया। आरआई ने एसएसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी। बुधवार को तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया । अनिल और उसकी पत्नी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फरार बंदी अनिल व उसे भगाकर ले जाने में सहयोगी उसकी पत्नी पर होडल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, लापरवाही में तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed