फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The wedding party's bus got stuck in such a traffic jam that the feast was ruined.

Mathura: जाम बना मुसीबत...आठ घंटे देरी से पहुंची बरात, दावत हो गई खत्म; फिर से बनवाना पड़ा खाना

Mon, 24 Nov 2025 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 10:13 AM IST
सार

राजस्थान  से मथुरा आ रहे बरातियों की बस जाम में इस कदर फंस गई कि विवाह स्थल पर आठ घंटे देरी से पहुंची। जब तक बरात आई खाना ही खत्म हो गया। 

विज्ञापन
The wedding party's bus got stuck in such a traffic jam that the feast was ruined.
शादी (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के शाहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। बरातियों की बस कई जगह जाम में फंस गई। बराती जब तक गांव में विवाह स्थल पर पहुंचे दावत खत्म हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा भोजन तैयार कराकर बरातियों का आतिथ्य किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को राजस्थान के गांव उड़ाका से एक बरात क्षेत्र के एक गांव में आ रही थी। बराती जिस बस में सवार थे वह नंदगांव में जाम में फंस गई। उसके बाद बस के पहिया का बैरंग टूट गया। चालक शिवराम ने मिस्त्री बुला कर उसे ठीक कराया। इसमें लगभग तीन घंटे लग गए। इसके बाद बस चली तो रेलवे पुल के नीचे और फिर शेरगढ़ रोड पर गोपाल बाग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


 बस को कोसी में रात 8 बज गए। जैसे-तैसे चालक बस में सवार बरातियों को लेकर गांव पहुंचा, तब तक वहां दावत खत्म हो चुकी थी। इस पर घराती व बराती बस चालक से कहासुनी करने लगे। लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने चालक से अभद्रता कर दी। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed