फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The weapons used by Sikh pilgrims in the attack will be forensically examined

Mathura News: सिख यात्रियों ने हमले में प्रयोग किए हथियारों की होगी फॉरेंसिक जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The weapons used by Sikh pilgrims in the attack will be forensically examined
मथुरा। जीआरपी ने तलवार और कटार से हमला करने वाले चारों आरोपियों को भेजा जेल। पुलिस - फोटो : mathura
मथुरा। सचखंड एक्सप्रेस में दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर जानलेवा हमला करने के चारों सिख यात्रियों को जीआरपी ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। जीआरपी ने उनके कब्जे से एक तलवार, दो कृपाण और एक चाकू बरामद किया। हमले में प्रयोग किए गए इन हथियारों की फॉरेसिंग जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आगरा मलपुरा थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार एक निजी दवा कंपनी में एमआर हैं। बुधवार को कंपनी की मीटिंग के लिए मथुरा आते समय सचखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर उनका सिख समुदाय के यात्रियों से कहासुनी हो गई थी। ट्रेन जब जंक्शन पर रुकी तो प्लेटफार्म दो पर सिख यात्री पंजाब के तरणतारण जिले के निवासी गुरुराज सिंह, तरणतारण जिला निवासी करनप्रीत सिंह, पंजाब के जिला अमृतसर निवासी गुरुदेव और पंजाब के जिला बटाला निवासी विशालदीप ने उन पर तलवार और कृपाण से हमला कर दिया था। धारदार हथियार से यात्री व उनका साथी घायल हो गया था।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि हमले में प्रयुक्त तलवार, कृपाण और एक चाकू जब्त किया है। बृहस्पतिवार को चिकित्सीय परीक्षण कराकर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि सिख हमलावरों से बरामद हुई तलवार, कृपाण और चाकू को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस से संपर्क करके इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

तलवार चलाने का प्रशिक्षण ले रहा है हमला करने वाला गुरुराज
मथुरा। सचखंड एक्सप्रेस में बुधवार को सीट को लेकर सिख समुदाय के यात्रियों ने सह यात्री पर तलवार और कृपाण से हमला कर दिया था। चार आरोपियों में से एक तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रहा है। यह बात जीआरपी की पूछताछ में सामने आई है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सीट को लेकर हुए विवाद में तलवार चलाने वाला पंजाब के जिला तरणतारण निवासी 21 वर्षीय गुरुराज सिंह तलवार चलाने का प्रशिक्षण ले रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गुरुराज सिंह 12वीं कक्षा पास करके अब बीए की पढ़ाई कर रहा था, इसी के साथ ही वह तलवारबाजी की नियमित कक्षाएं ले रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में तलवार गुरुराज ने ही चलाई थी और अन्य उनके साथियों के पास से कृपाण और चाकू बरामद हुए। उधर, जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि ये हमलावर बिना टिकट के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। इसके लिए आरपीएफ को पत्र लिखा गया है। इसमें बिना टिकट यात्रा के साथ 5 बार चेन पुलिंग और प्लेटफार्म पर विवाद के बाद हुई भगदड़ की भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed