Mathura News: सफाई में अव्वल आने वाले वार्ड को मिलेेंगे 30 लाख रुपये, मेयर ने सफाई के लिए की ये घोषणा
13 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई कार्य में पहले तीन स्थानों पर आने वाले वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विस्तार
मथुरा वृंदावन को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सभी 13 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 गलियों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में सोमवार का आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
दिया जाएगा पुरस्कार
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य में पहले तीन स्थानों पर आने वाले वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 30 लाख, द्वितीय 25 लाख एवं तृतीय पुरस्कार के लिए 20 लाख रुपये विकास कार्य के लिए दिए जाएंगे। इसके साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षदों को भी 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। महापौर ने वृंदावन के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाए।
ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
बैठक में ये रहे मौजूद
महाप्रबंधक जल को पेयजल आपूर्ति निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता सिविल को सड़क के दोनों ओर लगी इंटरलाॅकिंग टाइल्स को सुव्यवस्थित करने और पेचवर्क कार्य अधिक मास से पहले कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, महाप्रबंधक (जल)विजय नारायण मौर्य के अलावा पार्षद मौजूद रहे।