फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The victim's family refused to take help from the Yadav community

UP: 'दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों से मारपीट' फिर गूंजेगी शहनाई, परिजन बोले- यादवों से नहीं लेंगे सहयोग

Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

मथुरा के गांव करनावल में दबंगों ने दुल्हनों से बर्बरता की थी। बरातियों से मारपीट की। बरात बिना शादी के लाैट गई थी। अब दोनों बेटियों का रिश्ता फिर तय हो गया है। ऐसे में परिजनों ने कहा है कि यादव समाज से वे सहयोग नहीं लेंगे। 
 

विज्ञापन
The victim's family refused to take help from the Yadav community
घटना की जानकारी देती दुल्हनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गांव करनावल निवासी दोनों बेटियों की 7 मार्च को शादी है। शादी में यादव समाज द्वारा आर्थिक मदद की पेशकश को पीड़ित परिवार ने ठुकरा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने दम पर ही दोनों बेटियों की शादी करेंगे। सोमवार को दिन भर घर में शादी की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


21 फरवरी को करनावल में आई अनुसूचित जाति की दो बेटियों की बरात लौट गई थी। दरअसल गांव के ही यादव जाति के आरोपियों ने बेटियों और बरात के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद शादी टूट गई थी। अब फिर से पीड़ित परिवार ने दोनों बेटियों के लिए रिश्ता खोज लिया है। रविवार को रोके की रस्म के बाद विवाह के लिए 7 मार्च की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि वे अपनी बेटियों की शादी के लिए सारे इंतजाम खुद ही करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो वे अपने रिश्तेदारों से मदद लेंगे, लेकिन यादव समाज से कोई धनराशि नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटियों को कुछ देना चाहता है तो कन्यादान कर सकता है, इसके लिए वे किसी को नहीं रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की तारीख तय होने के बाद पुलिस भी सतर्क
बेटियों की शादी तय होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस लगातार गांव के हालात पर नजर रखे है। एलआईयू भी गांव की प्रत्येक गतिविधि के बारे में जानकारी जुटा रही है। दरअसल इस बार पुलिस प्रशासन शांति के साथ विवाह संपन्न कराने के लिए तैयार है।


रिश्तेदारों को भेजा जा रहा न्योता
शादी तय होने के बाद परिवार में फिर एक उमंग और उल्लास का माहौल है। सभी रिश्तेदारों को शादी का न्योता भेजा जा रहा है। बेटियों के पिता का कहना है कि वे सभी रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों बेटियों की धूमधाम के साथ विदाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed