फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The troupe of Braj artists will take out a grand procession on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज के कलाकारों की मंडली निकालेगी भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The troupe of Braj artists will take out a grand procession on Shri Krishna Janmashtami
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस बार बेहद भव्य होने जा रहा है। ब्रज के कलाकारों की मंडली पहली बार 3 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकालेगी। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग और सजावट की जाएगी। 17 स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। शोभायात्रा की तैयारियों के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद से जुड़े अधिकारियों ने रूपरेखा बना ली है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 12 बजे वापस श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगी। शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार से शुरू होकर पोतरा कुंड, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर थाना के सामने से होते हुए मथुरा- वृंदावन रोड, डीग गेट से निकलकर वापस श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या 1 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि शोभायात्रा में मान मंदिर बरसाना से 50 बच्चे शामिल होंगे। मान मंदिर बरसाना के संत ब्रजराज उर्फ सुनील सिंह ने बताया कि 50 बच्चे भगवान का कीर्तन करते हुए चलेंगे। इसके अलावा खायरा गांव से 25 कलाकारों का दल भगवान के जन्म की खुशी में प्रस्तुति देगा। वृंदावन से गौडिया संप्रदाय की संकीर्तन मंडली भी शोभायात्रा में शामिल होगी। सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सजावट का खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, दाऊजी मंदिर बलदेव, राधा रानी मंदिर बरसाना, नंद बाबा मंदिर नंदगांव, श्रीबांके बिहारी मंदिर, रंगनाथ मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अक्षय पात्र, वृंदावन व अन्य मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाएगा। इसके साथ शहर के 12 प्रमुख मार्गो, 18 प्रमुख चौराहों और घाटों पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। 15 चौराहों और इससे जुड़े मार्गों पर बंगाली क्लॉथ और प्रॉप्स से सजावट होगी। इसके अलावा 17 स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। मथुरा में 17 स्थान पर छोटे मंचों का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीला की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed