फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The three-day Disability Festival, "Buland Haole," was inaugurated at Vatsalya Gram

Mathura News: वात्सल्य ग्राम में त्रिदिवसीय दिव्यांग उत्सव बुलंद हौसले का हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The three-day Disability Festival, "Buland Haole," was inaugurated at Vatsalya Gram
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय दिव्यांग उत्सव बुलंद हौसले का शुभारंभ सोमवार को पद्म विभूषित साध्वी मां ऋतंभरा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। युगपुरुष स्वामी परमानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिविधान से आरंभ हुआ।
विज्ञापन

उत्सव की शुरुआत वैशिष्ट्यम स्कूल के दिव्यांग छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी नृत्य-नाटिका से हुई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दृष्टिबाधित गीतकार दिवाकर शर्मा (दिल्ली) ने अपनी मधुर आवाज में कई गीतों की प्रस्तुति दी। साध्वी ऋतंभरा ने दिवाकर शर्मा के उदाहरण से प्रेरित करते हुए कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता उनके साथ साहसपूर्वक खड़े रहते हैं, वे कठिन परिस्थितियों में भी असाधारण ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मनुष्य का जीवन केवल भोजन और वंश-वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रख्यात कथा वाचक डाॅ. मनोज मोहन शास्त्री, परम शक्तिपीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय भैया, साध्वी साक्षी चेतन, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी तथा अमेरिका से आए विशिष्ट अतिथि रामजी भाई पटेल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पैरालंपिक गोल्ड मेडल विजेता रामरतन सिंह, देवेंद्र कुमार सहित 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा 20 ट्राईसाइकिल भेंट की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed