फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The thinking of girl students is changing with time

Mathura News: समय के साथ बदल रही छात्राओं की सोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The thinking of girl students is changing with time
मथुरा। समय बदल रहा है और उसके साथ बदल रही है छात्राओं की सोच। अब वे केवल परंपरागत शिक्षा या घरेलू कामकाज तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक सीखकर आत्मनिर्भरता बनने की नई राह बना रही हैं। जिले के चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बड़ी संख्या में छात्राएं फैशन डिजाइनिंग, ड्रेस मैकिंग, स्टेनोग्राफी जैसी उन्नत ट्रेड का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के शिक्षकों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में आईटीआई में लड़कियों का दाखिला 35 प्रतिशत तक बढ़ा है। यह इस बात का प्रमाण है कि समाज में अब तकनीकी शिक्षा की ओर छात्राओं की रुचि तेजी से बढ़ रही है। पहले छात्राएं केवल ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स तक ही सीमित रहती थीं, लेकिन अब सरकार की कौशल विकास योजनाओं और रोजगारोन्मुखी वातावरण ने उनकी सोच बदल दी है। तकनीकी प्रशिक्षण के बाद छात्राएं स्वरोजगार शुरू कर रही हैं और सरकारी-निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी भी हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहीं छात्रा सुहानी, दीपाली, दीपिका ने बताया कि उन्हें मशीनों और तकनीक की समझ ही नहीं दी जा रही है, बल्कि आत्मविश्वास भी जगाया जा रहा है। उन्होंने एक साल की ट्रेड में प्रवेश लेकर कोर्स कर रही हैं। मथुरा नोडल आईटीआई में इस समय 102 से अधिक छात्राएं इन ट्रेनों का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं के लिए नियमित कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
राजकीय आईटीआई में छात्राएं भी अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण लेकर पढ़ाई कर रही हैं। सबसे ज्यादा फैशन डिजाइनिंग, ड्रेस मैकिंग और स्टेनोग्राफी का कोर्स कर रही हैं। - किशन स्वरूप, प्राचार्य नोडल राजकीय आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed