फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Tax Bar Association elections are today.

Mathura News: दि टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Tax Bar Association elections are today.
मथुरा। दि टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले उसकी वैधता पर सवाल उठने लगे हैं। वर्तमान पदाधिकारी जहां चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पूर्व महासचिव ने चुनाव को गैर संवैधानिक बताते हुए इसमें सदस्यों से शामिल न होने की अपील की है।
विज्ञापन

दि टैक्स बार एसोसिएशन का स्थानीय होटल में शुक्रवार को चुनाव होना है। वर्तमान अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी चुनाव कराने के लिए जुटे हुए हैं। चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बृहस्पतिवार को पूर्व महासचिव कृष्णमुरारी वर्मा ने चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए सदस्यों से इसमें शामिल न होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन आगरा की चिटफंड सोसाइटी में पंजीकृत है। एसोसिएशन के संविधान में साफ लिखा हुआ है कि चुनाव 5 साल में एक बार होगा। यदि इस बीच कोई पद रिक्त हो जाता है तो वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी आम सभा में 2/3 बहुमत से सदस्यों के बहुमत के आधार पर चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का चुनाव 4 अक्तूबर 2023 में हुआ था। इसका कार्यकाल 3 अक्तूबर 2028 तक निर्धारित है। दूसरी ओर, अध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला चुनाव संविधान के अनुसार हो रहा है। शाम 5 बजे से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed