फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Supreme Court will hear the Bar elections on December 5th.

Mathura News: बार चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 5 दिसंबर को होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Supreme Court will hear the Bar elections on December 5th.
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया, यूपी बार काउंसिल और मथुरा बार एसोसिएशन को नोटिस जारी कर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

मथुरा बार एसोसिएशन का नवंबर माह में चुनाव होना था। 25 अक्तूबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि यूपी बार काउंसिल चुनाव के चलते सभी बार के चुनाव 15 फरवरी के बाद होंगे। इस संबंध में मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा तथा सचिव शिव कुमार लवानिया ने बैठक कर अधिवक्ताओं को जानकारी दी। चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले अधिवक्ताओं को यह बात रास नहीं आई। उन्होंने एक नवंबर से बार कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है, जो लगातार जारी है। शुक्रवार को भी धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार का चुनाव समय और नियमानुसार कराए जाने को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह तोमर ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आशीष कुमार पांडेय के माध्यम से 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया, यूपी बार काउंसिल और मथुरा बार एसोसिएशन से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष और सचिव बार के संविधान में संशोधन कर उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 31 जनवरी 2026 के बाद अदालत आने के लिए कहा है। उनकी याचिका को 31 जनवरी तक के लिए होल्ड कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। बार सचिव शिव कुमार लवानियां ने कहा कि अब बार एसोसिएशन के चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed