फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The sunshine of the past four days has brought relief, and temperatures have risen.

Mathura News: चार दिन से निकल रही धूप से राहत, तापमान में हुई वृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The sunshine of the past four days has brought relief, and temperatures have risen.
मथुरा। सर्दी के मौसम में चार दिन से निकल रही धूप से लोगों को राहत मिली है। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार जताए हैं। मंगलवार को तापमान न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को न्यूनतम चार और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। लगातार धूप निकलने से वातावरण में गरमाहट रही व ठंड का प्रकोप कम हुआ है लेकिन रात के समय गलन बरकरार है। आने वाले समय में गलन का प्रभाव बढ़ेगा और वातावरण में नमी आएगी। मौसम विभाग ने 14 जनवरी से मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में पारा लुढ़केगा और कोहरे के साथ गलन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


8 घंटे लेट आई गांधीधाम, ढाई घंटा लेट हुई शताब्दी
मथुरा। घने कोहरे ने ट्रेनों का संचालन बिगाड़ दिया है। पिछले एक महीने से लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला चल रहा है। रेल प्रशासन की एंटी फॉग सेफ्टी डिवाइस नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार को गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 8 घंटे लेट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सचखंड समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे लेट हुईं। ट्रेनों के देरी से आने पर सर्दी में यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। यात्री ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए। मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा 35 मिनट, मुंबई सीएसएमटी 1 घंटा 12 मिनट, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटा 34 मिनट, स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 16 मिनट, दक्षिण एक्सप्रेस सवा घंटा, गोंडवाना 1 घंटा 30 मिनट, संपर्क क्रांति 1 घंटा 38 मिनट, ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस 1 घंटा 29 मिनट समेत कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुुंचीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed