फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The students' strike turned into a hunger strike

Mathura News: छात्रों का धरना भूख हड़ताल में बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
The students' strike turned into a hunger strike
मथुरा। बीएसए कॉलेज में फीस में अनियमितता तथा अन्य मांगों को लेकर कॉलेज मुख्य द्वार पर चल रहा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवक कांग्रेस का धरना शुक्रवार को भूख हड़ताल में बदल गया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरीश पचौरी व जिला प्रभारी कुलदीप दीक्षित और सेवादल के जिला मुख्य संगठक सुनील उपाध्याय ‘गांधी’ भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

पूर्व नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेसियों का जोश बढ़ाया। छात्र नेता बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रसीद से अधिक फीस लिए जाने का विरोध कर रहे हैं। हरीश पचौरी का कहना है कि जो फीस बिना रसीद के ली गई है वह किस खाते में जा रही है उसका खुलासा होना चाहिए। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि युवा कांग्रेसियों की मांग जायज हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य को उनकी मांगें मानते हुए छात्रों से जो अतिरिक्त फीस ली गई है उसे लौटाया जाना चाहिए। धरना स्थल पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, एमएम शर्मा, अशोक सिंह चकलेश्वर, राहुल अरोड़ा ने भी मांगों का समर्थन किया। चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्राचार्य ने मांगें नहीं मानी तो भूख हड़ताल बड़े छात्र आंदोलन का रूप ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed