{"_id":"61684051201b42551933dba4","slug":"the-student-of-secret-heart-school-was-suffering-from-dengue-fever-mathura-news-mtr5069402172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेट हार्ट स्कूल का छात्र था डेंगू बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेट हार्ट स्कूल का छात्र था डेंगू बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
मथुरा। सेक्रेट हार्ट स्कूल के छात्र की बृहस्पतिवार को डेंगू से मौत हो गई। छात्र को इलाज के लिए दिल्ली एनसीआर के बड़े अस्पताल में ले जाया जा रहा था, जहां बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मथुरा में एबीएसए रहे अखिलेश कुमार यादव के आठ वर्षीय पुत्र यश को डेंगू हो गया था। बुखार होने पर दो दिन पूर्व यश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उसे आगरा के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां भी लाभ ना होने पर इलाज के लिए बच्चे को एंबुलेंस से एनसीआर में बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था।
जहां दोपहर को रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। सेक्रेट हार्ट का छात्र यश शिक्षा अधिकारी का इकलौता पुत्र था। उनकी बेटी को भी डेंगू हो गया था। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया। शोक का माहौल है। अखिलेश वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस भी दे गई धोखा
एबीएसए के बेटे को सुबह बेहतर इलाज के लिए एनसीआर ले जाया जा रहा था, तभी एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस खराब हो गई। इससे हॉस्पिटल में पहुंचने में समय लगा। ऑक्सीजन का भी सिस्टम गड़बड़ा था। इस दौरान बच्चे की मौत हो गई।